कन्नौज: कन्नौज में दुर्गा प्रतिमाओं की शक्ति विजय यात्रा शुरू, प्रमुख मार्गों से होते हुए अलियापुर घाट पर होगा विसर्जन
कन्नौज शहर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर 12 बजे से दुर्गा प्रतिमाओं की शक्ति विजय यात्रा धूमधाम से शुरू हो गई। विभिन्न दुर्गा पंडालों से माता रानी की प्रतिमाओं को ट्रैक्टरों पर सजाकर यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अलियापुर घाट पहुंचेगी, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।