बास्तानार: 241 बस्तरिया बटालियन ने सेडवा मुख्यालय में वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सेडवा स्थित 241 बस्तरिया बटालियन के मुख्यालय कैंप परिसर में वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत कैंप परिसर के विस्तृत क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से कुल 165 पौधे रोपे गए।