धौलपुर: सदर थाना इलाके से अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, 1 गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खनन क्षेत्र से चोरी छिपे खण्डा पत्थर ले जाते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया है, जो खनन क्षेत्र से खंडा पत्थर ले जा रहा था।खनन माफिया योनिस उर्फ राजेश पुत्र बुद्धा निवासी भूतपुरा थाना सदर जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया हैसाथ ही खण्डा पत्थरों से भरे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है।