उज्जैन शहर: अथर्व होटल के पीछे कार्यक्रम में डॉ.अभिमन्यु अपनी पत्नी डॉ.इशिता यादव के साथ बैलगाड़ी पर सवार
उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी समारोह का दूसरा दिन शनिवार को खास रहा। अथर्व होटल के पीछे मैदान में आयोजित कार्निवाल कार्यक्रम के दौरान डॉ. अभिमन्यु अपनी होने वाली पत्नी डॉ. इशिता यादव के साथ बैलगाड़ी पर नजर आए। दोनों चश्मा लगाए बैलगाड़ी पर खड़े दिखाई दिए।शनिवार रात 8 bajr से महिला संगीत का आयोजन किया गया है।