गुन्नौर: गांव भोपतपुर में अनूपशहर गवां मार्ग पर स्थित चामुंडा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया शनि जयंती का पर्व
रजपुरा विकासखंड के गांव भोपतपुर में अनूपशहर-गवां मार्ग पर स्थित चामुंडा मंदिर में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे शनि जयंती का पावन पर्व बहुत ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भव्य झांकी सजाई गई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।