कैमूर। आजादी के बाद से बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से लंबे समय से वंचित अधौरा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अब उम्मीद की एक बड़ी किरण दिखाई देने लगी है। चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर किए गए प्रयासों का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। वन क्षेत्र में आने के कारण वर्षों से बिजली की सुविधा से वंचित अधौरा एवं चैनपुर प्रखंड के 123 गांवों को रोशन करने के लिए करीब 120 करोड़ रुपये की लागत का रोडमैप तैयार किया गया है।
Mohania, Kaimur | Aug 31, 2026