बहोरीबंद: हथियागढ़ में नल-जल योजना शुरू, टंकी और पाइपलाइन विस्तार से ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल
कटनी जिले के विकासखंड बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम हथियागढ़ में ग्रामीणों को शुद्ध और सुगम पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नल-जल योजना के अंतर्गत गांव में पाइपलाइन विस्तारीकरण, घरेलू नल कनेक्शन, नलकूप खनन, विद्युत कार्य तथा उच्च स्तरीय पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।