बिहार: मैट्रिक परीक्षा को लेकर एसएस बालिका उच्च विद्यालय में सुबह 8:00 बजे से ही छात्राओं का प्रवेश हुआ शुरू
Bihar, Nalanda | Feb 15, 2024 गुरुवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गई, परीक्षा के पहले दिन सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखने को मिला। एसएस बालिका उच्च विद्यालय में सुबह 8 बजे से ही छात्राएं पहुंचकर प्रवेश करना शुरू कर दी, बताते चले की परीक्षा केंद्र पर 9 बजे तक ही प्रवेश का समय निर्धारित किया गया था। इस परीक्षा के आयोजन के लिए बिहार शरीफ में 19 केंद्र बनाये गए है।