देहरादून: महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से लगा भक्तों का ताता
महाशिवरात्रि के पर्व पर ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शिव भक्त भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंच रहे है। मान्यता है कि टपकेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।