हुज़ूर: 499 अंक लाकर प्रतिभा बनीं प्रदेश टॉपर, सीएम निवास में हुईं सम्मानित
Huzur, Bhopal | Apr 24, 2026 “499 अंक लाकर प्रदेश टॉपर बनी प्रतिभा, सीएम निवास में सम्मानित” भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री निवास में पन्ना जिले की होनहार बेटी कुमारी प्रतिभा सिंह सोलंकी का सम्मान किया गया। इस वर्ष की 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे मध्यप्रदेश में टॉप किया है।