वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में कुल 84 परिवादों का अवलोकन एवं निस्तारण किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये।