दतिया: कालीपुरा खाई खेड़ा पुलिया से ट्रैक्टर गिरा, चालक मामूली चोटों के साथ सुरक्षित, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Datia, Datia | May 6, 2026 धीरपुरा थाना क्षेत्र में कालीपुरा खाई खेड़ा के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर में सवार चालक को इस हादसे में जान बच गई।