बालाघाट: छात्र समस्याओं को लेकर एनएसयूआई 20 मई को करेगी कॉलेज का घेराव
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी महाविद्यालय का 20 मई को घेराव करने की घोषणा की है। इस संबंध में एनएसयूआई पदाधिकारियों ने शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर आंदोलन की जानकारी दी। एनएसयूआई ने बताया कि लंबे समय से छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिसके चल