सांगानेर: चाकसू में प्रेमिका से शादी की जिद पर युवक 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया
जयपुर के चाकसू कस्बे में एक मोबाइल टावर पर प्रेमी के चढ़ने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी करवाने की मांग को लेकर करीब 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना पर पुलिस पहुंची।