बरेली: समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैदर अली ने पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बरेली हैदर अली ने पार्टी के ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चुनावी मौसम में हैदर अली ने पार्टी का तमाशा बनाकर रख दिया है वह जगह-जगह जाकर पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बारादरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर हैदर अली ने विरोध प्रदर्शन किया है।