बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के लाइन पार निवासी महिला ने दबंगों पर लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, एसएसपी से की गई शिकायत
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के लाइन पर की रहने वाली महिला ने दबंगों पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की ।एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के निर्देशन पर थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।