बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र जगतपुर में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
जगतपुर में दबंगों ने एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा है। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। युवक ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। जांच के बाद थाना पुलिस को कार्रवाईके लिए निर्देशित किया गया है।