बरेली: अलीगंज थाना क्षेत्र के भजनई की रहने वाली युवती ने दबंग पर लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप
अलीगंज थाना क्षेत्र के भजनई की रहने वाली युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि गांव के ही लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी के निर्देशन पर थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।