कौंच: जयप्रकाश नगर कोंच में दुकान से बिजली मीटर चोरी, पीड़िता के पति ने कोतवाली में दी तहरीर
Konch, Jalaun | May 23, 2026 कोंच के जयप्रकाश नगर क्षेत्र में एक व्यवसायिक बिजली मीटर चोरी होने का मामला सामने आया है, पीड़िता ज्योति वैद्य के पति पुनीत कुमार ने शनिवार दोपहर 2:30 बजे कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 22 मई की रात अज्ञात चोर उनके प्रतिष्ठान से बिजली मीटर चोरी कर ले गए, सुबह प्रतिष्ठान पहुंचने पर मीटर गायब मिला, काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है।