रुदौली: CHC रुदौली में स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही, दुर्घटना में घायल युवक को नहीं मिला बेड; वीडियो हुआ वायरल
खबर CHC रुदौली की है, जहां का 1 वीडियो सोशल मीडिया पर 5:48 पर वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में गंभीर रूप से घायल युवक को बेड ना मिलने के चलते अस्पताल के बेंच पर ही लिटा दिया गया और मरहम पट्टी कर साथ में गए साथी युवक को ग्लूकोस की बोतल थाम कर घायल को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है, मामले का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।