आज़मगढ़: शाहपुर बाजार में बाईक को सामने से पिकअप वाहन ने मारा धक्का, तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी अमानी गांव निवासी बाबूलाल अपने परिवार के साथ शादी में शामिल में होने के लिए आइसलाई गांव जा रहे थे। तभी शाहपुर बाजार में सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने बाईक में टक्कर मार दी। जिसमें बाबूलाल, किरन और मानसी तीनों लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है।