आज़मगढ़: NH पर चकडीह गांव के समीप बारात जा रही हुंडई कार व पिकअप वाहन की टक्कर, पांच जख्मी, नर्सिंग होम में भर्ती, FIR दर्ज
सिधारी थाना अंतर्गत NH 233 पर चकडीह के पास बारात में जा रही हुंडई कार और पिकअप में टक्कर हो गई। पिकअप वाहन रॉन्ग साइड से आ रहा था। कार सवार लोग अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर से आजमगढ़ के लालगंज शादी में जा रहे थे। घटना के बाद पिकअप वाहन समेत चालक भाग निकला। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कारसवार 5 घायलों को ब्रह्मस्थान में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।