रफीगंज: रफीगंज में पत्रकार सत्येंद्र पाठक के पिता के निधन पर आयोजित की गई शोक सभा
रफीगंज के एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार सत्येंद्र पाठक के पिता के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार रात्रि थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने कहा कि दिवंगत एक सच्चे समाजसेवी थे और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।