सिवनी: कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अपील: अब घर बैठे मोबाइल से दर्ज कराएं अपनी जनगणना
Seoni, Seoni | Apr 17, 2026 कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अपील, अब घर बैठे डिजिटल माध्यम से दर्ज कराएं अपनी जनगणना सिवनी। जिला कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर जिले के नागरिकों को जनगणना की नई और सरल प्रक्रिया की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नागरिक स्वयं अपने मोबाइल से अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।