जगदलपुर: जगदलपुर केंद्रीय जेल में 10 दिनों के भीतर तीसरी मौत, सुरक्षा, स्वास्थ्य और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
बस्तर जिले का जगदलपुर केंद्रीय जेल एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। क्योंकि महज 10 दिनों के भीतर जेल में मंगलवार दोपहर 1 बजे तीसरी मौत का मामला सामने आया है, जिससे बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।