लाडपुरा: राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मंगलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया, हाड़ौती केसरी दंगल का शुभारंभ किया
Ladpura, Kota | Feb 26, 2025 ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने बुधवार को दोपहर 1 बजे महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री मंगलेश्वर व्यायाम शाला छावनी पहुंचकर मंगलेश्वर महादेव को जलाभिषेक किया। यहां जिला कुश्ती संघ व सनातन धर्म अखाड़ा समिति के तत्वावधान में गोपीनाथ भार्गव महाराज एवं गुरु चौथमल पहलवान की पुण्य स्मृति में आयोजित हाडोती केसरी कुश्ती दंगल का शुभारंभ भी कराया।