हज़ारीबाग: प्रमंडलीय आयुक्त ने झारखंड और पश्चिम बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक की
हजारीबाग प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग पवन कुमार ने आगामी झारखंड विधानसभा निर्वाचन-2024 के निमित झारखंड व पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शनिवार को मैथन के चेयरमैंन गेस्ट हाउस में समीक्षात्मक बैठक आज शनिवार 3 बजे किया गया।इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की गई।