हज़ारीबाग: विवेकानंद सभागार में उभरती प्रौद्योगिकी पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में उभरती हुई प्रौद्योगिकी पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह विश्वविद्यालय के विवेकानन्द सभागार में शुक्रवार 5 बजे हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो० (डॉ०) पवन कुमार पोद्दार ने की, जो इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के संरक्षक भी थे।