कौंच: जखौली गांव में आबादी से शराब ठेका हटाने की मांग, महिलाओं ने सामूहिक रूप से एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र
Konch, Jalaun | Apr 16, 2026 कोंच तहसील के जखौली गांव में आबादी के बीच खुले शराब के ठेके को हटाए जाने की मांग करते हुए महिलाओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र दिया है, गांव की तमाम महिलाओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में आबादी के बीच में शराब का ठेका खुला हुआ है जिससे पूरे दिन लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।