जगदलपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शहर में लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, कहा- वादा निभाया
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शहरवासियों को लाखों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें मावली माता मंदिर परिसर में शेड़ हेतु निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। सर्वप्रथम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव व महापौर श्री संजय पांडे एवं जनप्रतिनिधियों ने माता मावली की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।