जगदलपुर: नगर पालिका निगम जगदलपुर में नवीन आधार सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ, महापौर संजय पांडे सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
नगर पालिका निगम जगदलपुर में रविवार को नवीन आधार सेवा केंद्र (लोक सेवा केंद्र) एवं सीएससी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे तथा नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। नया केंद्र शुरू होने से अब आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के साथ-साथ आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाएं, श्रम पंजीयन,