महोबा: कबरई के रिवई गांव में रैवारा प्रधान के पुत्र पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mahoba, Mahoba | Apr 20, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम रिवई में दबंगों ने रैवारा ग्राम प्रधान के बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रधान रामचंद्र सिंह के 32 वर्षीय पुत्र वरदान सिंह को दबंगों ने मारपीट कर गंभीर हालत में सड़क पर फेंक दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कबरई पुलिस पीड़ित कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।