सिमडेगा: संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सिमडेगा जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सिमडेगा जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को 11:00 बजे अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी ।इस दौरान डीसी कंचन सिंह ,एसपी श्रीकांत एस खोटरे, नगर अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ,उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल सहित कई लोगों ने माल्यार्पण करते हुए उनके मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया।