भादरा: दक्ष प्रजापति जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, नशामुक्ति और सामाजिक एकता पर दिया गया बल
भादरा में राष्ट्रीय कुम्हार महासभा द्वारा महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आरएएस चयनित दिव्या सिंगाठिया, मोनिका नंदवाल, नीट चयनित नितिन सिंगाठिया सहित मेधावियों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा, नशामुक्ति, संगठन और सामाजिक एकता पर बल दिया।