करहल: बरनाहल क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बरनाहल थाना क्षेत्र के नगला शिवचरण में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई वहीं मारपीट के साथ-साथ फायरिंग भी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस ने मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।