अकबरपुर: मध्य विद्यालय के छात्रों के स्थानांतरण का ग्रामीणों ने किया विरोध, सुरक्षा को लेकर विद्यालय में जड़ा ताला
3:00 बजे जानकारी मिली कि पीएम श्री योजना के तहत मध्य विद्यालय, अकबरपुर के विद्यार्थियों को इंटर विद्यालय (उच्च विद्यालय) अकबरपुर में स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया का बुधवार को ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने जोरदार विरोध किया। बालिकाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में ताला जड़ दिया और छात्रों को इंटर विद्यालय जाने से रोक दिया।