फतेहपुर: 1858 से स्थापित चर्च की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, प्रशासन से न्याय की गुहार
फतेहपुर, 19 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर के देवीगंज स्थित द इंडियन प्रेस्बिटेरियन चर्च की संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है। चर्च प्रबंधन ने एक व्यक्ति पर जमीन पर कब्जे की कोशिश करने और पादरी सहित चर्च से जुड़े लोगों को धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चर्च के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की।