कायमगंज: गांव सधवाड़ा के 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल लोहिया में हुई मौत
कायमगंज के मोहल्ला सधवाडा निवासी 22 वर्षीय यश कुमार पुत्र गोपाल कृष्ण ने बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर मां सुनीता देवी यश को सीएचसी कायमगंज ले गई। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए। जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लोहिया में इलाज के दौरान यश कुमार की मौत हो गई।