जगदलपुर: राहुल गांधी के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला, कहा- 'संवैधानिक मर्यादाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं'
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के शीर्ष नेतृत्व पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। इस अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार शाम 6 बजे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आसना चौक पर एकत्रित होकर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।