सुल्तानपुर: वरुण के राजनीतिक भविष्य पर बोली मेनका गांधी, लोकसभा चुनाव खत्म होने पर इस दिशा में देंगे
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने अपने पुत्र वरुण गांधी के राजनीतिक भविष्य पर कहा है कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद इस दिशा में देखा जाएगा। आरक्षण खत्म होने को लेकर चल रही चर्चा पर मेनका गांधी ने कहा यूं ही ओबीसी और अनुसूचित जाति का आरक्षण जारी रहेगा। वे नगर के गुरुद्वारा पर गुरु अर्जुन देव के जन्मदिन पर मत्था टेकने पहुंची थी।