सीकरी: सीकरी पुलिस ने गुलपाड़ा के पास सायबर ठगी के मामले में फरार आरोपी हासिम मेव को किया गिरफ्तार
सीकरी थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक कंबले शरण गोपीनाथ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी वायरस अभियान को लेकर पुलिस ने मुखबिर की सूचना ओर कार्यवाही करते हुए गांव गुलपाड़ा से पुनाय को जाने वाली सड़क से साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी हासिम पुत्र साहिदा जाति मेव निवासी नगला आराम सिंह थाना कैथवाड़ा को गिरफ़्तार किया।