आगरा: युवती की बेरहमी से हत्या, शव को बोरे में बंद कर जवाहर पुल पर फेंका गया
Agra, Agra | Jan 24, 2026 आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत 1 सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात युवती की बेरहमी से हत्या कर शव बोरे में बंद कर जवाहर पुल पर फेंक दिया गया। सूचना पर पुलिस व डीसीपी सिटी मौके पर पहुंचे। युवती के चेहरे व गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, शिनाख्त व आरोपियों की तलाश जारी है।