आगरा: सात घंटे में 97 लाख की चोरी का खुलासा, आगरा शू फैडरेशन ने हींग की मंडी में पुलिस टीम का किया सम्मान
Agra, Agra | Jan 24, 2026 जूता व्यापारी के यहां हुई 97 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने मात्र सात घंटे में खुलासा कर दिया। इस उपलब्धि पर द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन ने पुलिस टीम को सम्मानित किया। समारोह में एसीपी वीरेन्द्र दुबे मौजूद रहे। फैडरेशन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम बनवाने की घोषणा की।