आगरा: सिरौली बच्चा जेल के पास मोबाइल छिनैती के आरोपी को किया गिरफ्तार, बरामद हुई स्कूटी व मोबाइल
Agra, Agra | Jan 24, 2026 थाना मलपुरा क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चेकिंग गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिरौली बच्चा जेल के पास से अभियुक्त इन्द्रजीत को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त ओला स्कूटी बरामद की गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।