आगरा: नगला पदी में दबंगों का तांडव, ठेला लगाने वाला युवक बाल-बाल बचा, कई राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत
Agra, Agra | Jan 24, 2026 आगरा के नगला पदी में दबंगई का मामला सामने आया है। वेज बिरयानी की ठेल लगाने वाले राहुल से शुक्रवार रात विवाद के बाद शनिवार को दबंग अजीत ने साथियों संग युवक को घेर लिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला कर पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की गई। युवक जान बचाकर भागा। मौके से पुलिस को कारतूस के खोखे मिले हैं।