गड़हनी: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत गरीब परिवारों को गड़हनी में दिया गया स्वीकृति पत्र
गड़हनी प्रखंड सभागार में आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के3 तहत दर्जनों लाभुकों को आवास स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। वितरण विधायक महेश पासवान व बीडीओ अर्चना कुमारी के हाथों दिया गया। विधायक ने कहा कि सभी गरीबों को आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सबका सम्मान जीवन आसान यही सरकार का संकल्प है।