सुसनेर: प्रधान जिला न्यायाधीश ने सुसनेर उप जेल का औचक निरीक्षण किया, बंदियों से बातचीत की
प्रधान जिला न्यायाधीश ने आज मंगलवार को सुबह 11 बजे उप जेल सुसनेर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। बंदियों की समस्याएं सुनकर उन्हें विधिक सलाह भी प्रदान की। साथ ही विधिक जागरूकता शिविर में आगामी नेशनल लोक अदालत, राजीनामा योग्य मामलों एवं प्ली बार्गेनिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई।