रायपुर: ट्रेन में गांजा तस्करी करते प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, देखिए शातिर तरीके से सफर की आड़ में लाखों का गांजा सप्लाई
Raipur, Raipur | Mar 13, 2026 13 मार्च शुक्रवार दोपहर 12 बजे,राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुढ़ियारी थाना पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 13 किलो से अधिक गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जो पुलिस से बचने के लिए पति-पत्नी बनकर सफर कर रहे थे