मुजफ्फरनगर में थाना नई मंडी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नई मंडी क्षेत्र स्तिथ पचेन्डा पुल के पास खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव की शिनाख्त विजय चौधरी निवासी ग्राम पचेन्डा हाल नई मंडी क्षेत्र गांधी कॉलोनी के रूप में हुई है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।