झांसी: झांसी-ललितपुर सीट से अनुराग शर्मा को दूसरी बार मिला लोकसभा का टिकट, पिता भी 2 बार रह चुके है सांसद
Jhansi, Jhansi | Mar 2, 2024 झांसी-ललितपुर सीट से सांसद अनुराग शर्मा पर भाजपा ने दोबारा भरोसा जताया है। वे 2019 में 3 लाख से अधिक वोटों से जीते थे। टिकट मिलने के बाद सांसद अनुराग शर्मा ने सोशल मीडिया पर मैसेज डाला। लिखा कि "पुनः आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध" टिकट मिलने के बाद उनके समर्थकों की उनके घर पर भीड़ लग गई और लोग बधाई देने पहुंच गए।शनिवार शाम को भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी की है